Monday, 23 January 2017

भारत के मानचित्र मे राजस्थान


  1. राजस्थान भारत के उत्तर पश्चिम में स्थित देश का वृहत्तम राज्य है। भारत के कुल क्षेत्रफल थर्टी 32,87,263 वर्ग कि. मी. में से 3,42,239 वर्ग कि. मी. क्षेत्रफल राजस्थान घेरता है। यह देश के कुल क्षेत्रफल का 10.41% भाग है।
  2. क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान विश्व के अनेक देशों में           बड़ा है।यहां तक कि इजराइल से 17गुना,श्रीलंका से 5 गुना, इंग्लैंड से दुगुना, जापान के लगभग बराबर तथा नॉर्वे, पोलैंड, इटली से भी अधिक क्षेत्रीय विस्तार रखता है।
  3. भारत के मुख्य भू-भाग का अक्षांशीय विस्तार 8०4’ उत्तरी अक्षांश से 37०6’ उत्तरी अक्षांश एवं 68०7’ पूर्वी देशांतर से 97०25’ पूर्वी देशांतर तक है।इसमें राजस्थान 23०03’ उत्तरी अक्षांश से 30०12’ उत्तरी अक्षांश एवं 69०30’ पूर्वी देशांतर से 78०17’ पूर्वी देशांतर तक विस्तृत है।
  4. कर्क रेखा (23 1/2० उत्तरी अक्षांश), राजस्थान के सुदूर दक्षिणी भाग में बांसवाडा एवं डूंगरपुर जिलो से गुजरती है, अतः राज्य का अधिकांश भाग ‘शीतोष्ण कटिबंध’ के अंतर्गत आता है।
  5. राजस्थान का संपूर्ण भू-भाग भारत के तीन भौतिक विभागो में सम्मिलित है।राज्य का अधिकांश भू-भाग थार का मरुस्थल नामक भौतिक विभाग के अंतर्गत आता है।इसमें राज्य का उत्तर पश्चिमी भाग सम्मिलित है राज्य का उत्तरी-पूर्वी भाग भारत के उत्तरी मैदान नामक भौतिक विभाग के अंतर्गत एवं अरावली सहित दक्षिणी-पूर्वी भाग भारत के प्रायद्वीपीय पठार नामक भौतिक विभाग के अंतर्गत सम्मिलित है।
  6. भारत का एकमात्र उष्ण मरुस्थल ‘थार का मरुस्थल’ राजस्थान के उत्तरी एवं पश्चिमी भागों में विस्तृत है। यह मरुस्थल ‘ग्रेट अफ्रीकन पेलियोजाइक मरुस्थल’ का सबसे पूर्वी भाग है।
  7. अरावली जो विश्व की सबसे प्राचीन वलित पर्वतमाला है,इसका सबसे अधिक विस्तार राजस्थान में मिलता है।
  8. हिमालय एवं दक्षिण के पठार के मध्य की सर्वोच्च पर्वत चोटी गुरुशिखर(1722मी.) अरावली के आबू पर्वत (सिरोही) पर स्थित है।
  9. राजस्थान का निकटतम समुद्री भाग कच्छ की खाड़ी (अरब सागर) है, जो राज्य की सीमा से 225 कि. मी. की दूरी पर है।
  10. राजस्थान का सबसे निकट स्थित बंदरगाह कांडला (गुजरात) है,जो कच्छ की खाडी के उत्तर किनारे अवस्थित है।
  11. राजस्थान की सीमा भारत के 5 राज्यों पंजाब,हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं गुजरात से लगती है। इन पड़ोसी राज्यों में गुजरात एकमात्र समूह तट वाला राज्य है।
  12. राजस्थान की 1070 कि.मी. लंबी उत्तर-पश्चिमी सीमा (रेडक्लिफ रेखा) पाकिस्तान के साथ लगती है।
  13. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र(NCR-National Capital Region) मैं राजस्थान के अलवर एवं भरतपुर जिलो को शामिल किया गया है।
  14. राजस्थान की राजधानी जयपुर, देश का 10वॉ सबसे बड़ा नगर है।(2011 की जनगणना के अनुसार)
  15. विंध्याचल पर्वतमाला का प्रारंभ राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से होता है।यह पर्वतमाला सासाराम (बिहार) तक विस्तृत है।
  16. क्रिटेशस काल के दौरान हुए ज्वालामुखी लावा प्रवाह से दक्कन के पठार का निर्माण हुआ। इस पठार का उत्तरी भाग राजस्थान के दक्षिणी पूर्वी भाग में हाड़ौती के पठार के रूप में  विस्तृत है।
  17. टेथिस सागर के अवशेष के रूप में पायी जाने वाली झीले (सांभर, डीडवाना, डेगाना, लूणकरणसर, पचपदरा इत्यादि) राजस्थान में स्थित है। इस लवणीय झीलो से नमक का उत्पादन किया जाता है।
  18. आबू पर्वत (सिरोही) पर कई दुर्लभ औषधीय महत्व के पादप एवं वनस्पति पाई जाती है। ‘ आबूएन्सिस डिकिल्पटेरा’ नामक वनस्पति पूरे भारत में यहीं पर पाई जाती है।
  19. भरतपुर स्थित केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (घना पक्षी विहार) भारत में साइबेरियन सारस एवं अन्य प्रवासी पक्षियों की एकमात्र विश्व प्रसिद्ध शरणस्थली है।इस क्षेत्र को विश्व धरोहर सूची में सम्मिलित किया गया है।
  20. राजस्थान के पश्चिमी भाग में स्थित बाड़मेर-सांचोर बेसिन में भारत के एक चौथाई पेट्रोलियम भंडार प्राप्त हुए हैं।
  21. चंबल नदी राजस्थान एवं मध्यप्रदेश की 241 किलोमीटर लंबी प्राकृतिक सीमा बनाती है।यह भारत की सबसे लंबी नदी जल सीमा रेखा है।
  22. भारत में मीठे पानी (स्वच्छ जल)की सबसे बड़ी झील जयसमंद राजस्थान के उदयपुर जिले में अवस्थित है।
  23. देश की कुल जनसंख्या में राज्य का अंशदान 5.67% है। जनसंख्या की दृष्टि से राज्य का देश में आठवां स्थान है अन्य राज्य क्रमशः उत्तर प्रदेश,बिहार,पश्चिम बंगाल,मध्य प्रदेश,महाराष्ट्र,आंध्र प्रदेश व तमिलनाडु है।

No comments:

Post a Comment