Tuesday, 31 January 2017

online test paper-2

1. 1) निम्न में से कौन सा राज्य सभी ओर से भूमिबद्ध (land locked) है?
महाराष्ट्र
गुजरात
आन्ध्र प्रदेश
छत्तीसगढ़

2. निम्न में से कौन सा मानव विकास सूचकांक का पैरामीटर नहीं है?
शिशु मृत्यु दर
सामाजिक असमानता
प्रति व्यक्ति आय
प्रतिशत व्यय

3. बॉयल के नियम का पालन किस स्थिति में अच्छी तरह से होता है?
निम्न ताप और उच्च दाब में
निम्न ताप और निम्न दाब में
उच्च ताप और निम्न दाब में
उच्च ताप और उच्च दाब में

4. ओलम्पिक पदक विजेता प्रथम भारतीय महिला कौन हैं?
सुनीता रानी
करनम मल्लेश्वरी
शाइनी अग्रवाल
डी. कुंजुरानी

5. हिन्दी के किस साहित्यकार ने अपना उपनाम `सितारे हिन्द` रखा था?
राजा लक्ष्मण सिंह
राजा शिवप्रसाद
इंशाअल्ला खां
सदासुख लाल

6. निम्नलिखित में से कौनसा एक अरावली का उच्चतम शिखर है?
सज्जनगढ़
लीलागढ़
कुंभलगढ़
तारागढ़

7. भारत में सबसे प्राचीन पर्वत शृंखला है-
अरावली
विंध्य
सतपुड़ा
हिमालय

8. 'पृथ्वीराज विजय' का लेखक है?
चंदबरदाई
पृथ्वीराज चौहान
जयानक
नयनचंद्र सूरि

9. इनमें से `पेट्रोलियम` में किसकी बहुतायत होती?
मीथेन
ईथेन
ब्यूटेन
प्रोपेन

10. कोणार्क का सूर्य मन्दिर किस प्रदेश में स्थित है?
तमिलनाडु
आन्ध्रप्रदेश
उड़ीसा
पश्चिम बंगाल

11. `डिस्कव्हरी आफ इन्डिया` के लेखक कौन हैं?
मोहनदास करमचंद गांधी
जवाहरलाल नेहरू
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
इन्दिरा गांधी

12. खाने-पाने की वस्तुओं को पैक करने के लिए किस धातु की पत्रें बनाई जाती है ?
तांबा
टिन
लोहा
एल्युमिनियम

13. निम्नलिखित में से कौन-सा कुचालक है?
ग्रेफाईट
हीरा
एल्युमिनियम
चांदी

14. पानीपत की तीसरी लड़ाई कब हुई थी?
1756 में
1761 में
1767 में
1770 में

15. संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) की नियुक्ति कौन करता है?
संसद B. C. D.
भारत के मुख्य न्यायाधीश
राष्ट्रपति
प्रवर समिति(Secret Committee)

16. सूर्य की किन किरणों में तापीय प्रभाव होता है ?
वायलेट
इन्फ़रारेड
अ और ब दोनों
इनमें से कोई नहीं

17. नातेदारी व्यवस्था किस पर आधारित है?
रक्त सम्बन्ध पर
वैवाहिक सम्बन्ध पर
सामाजिक सम्बन्ध पर
उपरोक्त सभी सम्बन्धों पर

18. निम्नलिखित में से कौन सी क्रिया गैल्वेनाइजेशन कहलाता है ?
जिंक पर सीसे की परत चढ़ाना
लोहे पर जिंक की परत चढ़ाना
जिंक पर लोहे की परत चढ़ाना
सीसे पर लोहे की परत चढ़ाना

19. तारे का रंग किसका सूचक है?
सूर्य से उसकी दूरी का B. C. D.
पृथ्वी से उसकी दूरी का
उसके ताप का
उसकी ज्योति का

20. `भौतिक` शब्द का विलोम क्या है?
सांसारिक
पारलौकिक
आध्यात्मिक
उपरोक्त में से कोई नहीं

Score =
Correct answers:

Tuesday, 24 January 2017

online test paper-1

Online test

GK test here
  1. निम्नलिखित मे से कौन सा कर केवल राज्य सरकार द्वारा लगाया जाता है?.

  2. संपत्ति कर
    भूसंपत्ति कर
    नियम कर
    बिक्री कर

  3. विश्व मे कोयले का सबसे बड़ा उत्पादक देश कोनसा है ?

  4. रूस
    कनाडा
    यूनाइटेड किंगडम
    चीन

  5. विश्व का दुसरा सबसे बड़ा महाद्वीप कोनसा है?

  6. एशिया
    ऑस्ट्रेलिया
    अफ्रीका
    यूरोप

  7. राजस्थान राज्य की सर्वाधिक लंबी सीमा किस राज्य के साथ है?

  8. उत्तर प्रदेश
    पंजाब
    हरियाणा
    मध्य प्रदेश

  9. राणा प्रताप सागर बाँध किस नदी पर स्थित है?

  10. बनास
    चम्बल
    बेड़च
    कोठारी

  11. भील पुरुष अपने बालो को ढकने के लिए सिर पर जो पहनते है उसे क्या कहते है?

  12. कछावु
    पगड़ी
    पात्या
    पीतोंछा

  13. भीलों द्वारा विवाह के अवसर पर किया जाने वाला न्रत्य क्या कहलाता है?

  14. गबरी
    गैर
    हथिमना
    नेजा

  15. राजस्थान के त्योहारों का आगमन किस त्योहार से माना जाता है?

  16. वेशाख तीज
    श्रावण तीज
    भाद्रपद तीज
    ज्येष्ठ तीज

  17. राजस्थान मे 'ब्लू पोटरी' का सर्वाधिक विकास किसके शासन काल मे हुआ?

  18. सवाई जयसिंह
    मानसिंह प्रथम
    रामसिंह
    प्रतापसिंह

  19. निम्नलिखित मे से माथे पर बाँधने वाला आभूषण कोनसा है?

  20. हालरो
    गोखरू
    आवला
    रखड़ी

GK test end

Monday, 23 January 2017

राजस्थान सामान्य परिचय


  • हमारे प्रदेश राजस्थान को आदिकाल से आज तक मरुकान्तर,मरु, मरुदेश, मरूवार, रायथान, राजपूताना,रजवाड़ा, राजस्थान इत्यादि नामों से जाना जाता रहा है। वाल्मीकिकृत रामायण महाकाव्य में हमारे प्रदेश के लिए ‘मरुकान्तर’ शब्द का प्रयोग हुआ है।
  • राजस्थान शब्द का प्राचीनतम ज्ञात स्रोत बसंतगढ़ (सिरोही) का शिलालेख है,जिसमें ‘राजस्थानीयादित्य’ शब्द उत्कीर्ण है।
  • ‘ मुहणोत नैणसी की ख्यात’ एवं ‘राजरूपक’नामक ग्रंथों में भी ‘राजस्थान’ शब्द का उल्लेख हुआ है।
  • राजपूत काल एवं मध्यकाल में यहां पर राजपूत राजाओं ने शासन किया, अतः यह क्षेत्र ‘राजपूताना’ कहलाया। ‘राजपूताना’ शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग 1800 ई.में जॉर्ज थॉमस ने किया था। अंग्रेजी शासनकाल में यह क्षेत्र ‘राजपूताना’ के नाम से जाना जाता था।
  • प्रसिद्ध अंग्रेज इतिहासकार कर्नल जेम्स टॉड ने 1829 ई. में प्रकाशित अपनी पुस्तक ‘एनाल्स एंड एंटिक्विटीज ऑफ राजस्थान’( सेंट्रल एंड वेस्टर्न राजपूत स्टेट्स ऑफ इंडिया) में इस प्रदेश के लिए तीन शब्दों ‘रजवाड़ा’ रायथान,एवं राजस्थान का प्रयोग किया।
  • स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात एकीकरण की प्रक्रिया में 25 मार्च 1948 को गठित ‘पूर्व राजस्थान संघ’ में पहली बार राजस्थान शब्द का प्रयोग हुआ। 26 जनवरी 1950 को इस प्रदेश का नाम विधिवत रूप से ‘राजस्थान’ रखा गया।
  • स्वतंत्रता प्राप्ति के समय राजस्थान में 19 देशी रियासतें, तीन ठिकाने (लावा,नीमराणा,कुशलगढ़)एवं अजमेर- मेरवाड़ा केंद्र शासित प्रदेश थे।इन सबके एकीकरण के पश्चात 1 नवंबर, 1956 को राजस्थान का वर्तमान स्वरूप सामने आया।
  • एकीकरण के चौथे चरण में 30 मार्च,1949 को राज्य की चार वृहद  रियासतों जोधपुर, जयपुर, बीकानेर एवं जैसलमेर के विलय से एकीकरण का अधिकांश कार्य पूर्ण हुआ। इस इकाई का नाम ‘वृहद राजस्थान’रखा गया। एकीकरण का अधिकांश कार्य 30 मार्च 1949 को पूरा होने पर इसे राजस्थान के गठन की तिथि माना गया। इसी उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 30 मार्च राजस्थान को ‘राजस्थान दिवस’ मनाया जाता है।
  • एकीकरण के छः चरणों के पश्चात 26 जनवरी 1950 को राज्य में जिलों की संख्या 25 थी,जो बढ़कर वर्तमान में 33 हो गई है।
  • 1 नवंबर 1956 को ‘अजमेर मेरवाड़ा’ (‘सी’ श्रेणी का एक राज्य) का राजस्थान में विलय करके अजमेर को राजस्थान का 26 वाँ जिला बनाया गया। जयपुर जिले की किशनगढ़,अराई ,सरवाड़ एवं रूपनगढ़ तहसीलों को भी नवगठित अजमेर जिले में सम्मिलित किया गया।
  • 15 अप्रैल 1982 को भरतपुर जिले की चार तहसीलों धोलपुर, राजाखेड़ा, बाड़ी एवं बसेड़ी को अलग करके राज्य का 27 वाँ जिला धोलपुर गठित किया गया।
  • 10 अप्रैल 1991 को कोटा जिले की 7 तहसीलों बाराँ, मांगरोल,छबड़ा, अटरू, छिपाबड़ोद, शाहाबाद एवं किशनगंज को अलग करके राज्य का 28वाँ जिला बाराँ बनाया गया।
  • 10 अप्रैल 1991 को जयपुर जिले की दौसा,बसवा, लालसोट एवं सिकराय चार तहसीलों को अलग करके राज्य का 29 वाँ जिला दौसा बनाया गया। बाद में 15 अगस्त 1992 को सवाई माधोपुर जिले की महवा तहसील को भी दौसा जिले में सम्मिलित किया गया।
  • 10 अप्रैल 1991 को उदयपुर जिले की 7 तहसीलों राजसमंद, नाथद्वारा, रेलमगरा, कुंभलगढ़,आमेट,भीम एवं देवगढ को लेकर राज्य का 30 वाँ जिला राजसमंद बनाया गया।
  • 12 जुलाई 1994 को श्री गंगानगर जिले से हनुमानगढ़ पीलीबंगा,टिब्बी, संगरिया, नोहर, भादरा एवं रावतसर सात तहसीलों को अलग करके हनुमानगढ़ के राज्य का 31वाँ जिला बनाया गया।
  • 19 जुलाई 1997 को सवाई माधोपुर जिले की 5 तहसीलों करौली, सपोटरा,हिंडौन, टोडाभीम एवं नादौती को अलग करके राज्य के 32वे जिले करौली का गठन किया गया।
  • 26 जनवरी 2008 को चित्तौड़गढ़ जिले से प्रतापगढ़, छोटी सादड़ी, एवं अरनोद तहसील,उदयपुर जिले की धरियावद तहसील एवं बांसवाड़ा जिले की घाटोल तहसील में से पीपलखुट को अलग तहसील बनाकर राज्य के नवगठित 33वे जिले प्रतापगढ़ में सम्मिलित किया गया।

राजस्थान प्रशासनिक स्वरूप


  • प्रशासनिक दृष्टि से राज्य को सात संभाग में बांटा गया है संभागीय व्यवस्था वर्ष 1949 से प्रारंभ हुई, उस समय पांच संभाग- जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर बनाए गए। यह व्यवस्था 1962 में श्री मोहनलाल सुखाडिया के मुख्यमंत्रित्वकाल में समाप्त कर दी गई।
  • 26 जनवरी,1987 को श्री हरिदेव जोशी के मुख्यमंत्रित्व काल में पुनः संभागीय व्यवस्था प्रारंभ की गई। पहले के 5 संभागों के अलावा अजमेर को छोटा संभाग बनाया गया। वर्तमान में कुल सात संभाग है सातवा संभाग भरतपुर 4 जून 2005 को बना।
  • संभागीय स्तर पर सर्वोच्च प्रशासनिक अधिकारी संभागीय आयुक्त एवं पुलिस विभाग का मुखिया पुलिस महानिरिक्षक होता है।
  • स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात 30 मार्च 1950 से 1 नवंबर, 1956 तक महाराजा सवाई मानसिंह राजस्थान के एकमात्र राजप्रमुख (राज्यपाल के समकक्ष) रहे,जो बाद में स्पेन में भारत के प्रथम राजदूत रहे।
  • राज्य के पहले आम चुनाव जनवरी,1952 में हुए। इस चुनाव में राज्य विधानसभा में 160 सीटें थी। राज्य की पहली विधान सभा की पहली बैठक 29 मार्च,1952 को जयपुर के सवाई मानसिंह टाउन हॉल में संपन्न हुई, यही टाउन हॉल विधानसभा भवन बन गया।
  • राजस्थान विधानसभा का नया भवन ज्योति नगर (जयपुर) में वर्ष 2001 में जोधपुर एवं करौली के पत्थरों से बनाया गया। इस भवन का लोकार्पण तत्कालीन राष्ट्रपति के.आर.नारायणन ने 6 नवंबर, 2001 को किया।भवन के चार प्रवेश द्वारों में जयपुर, मेवाड़, जोधपुर,एवं शेखावटी क्षेत्र की स्थापत्य कला झलकती है।
  • राज्य के प्रथम मनोनीत मुख्यमंत्री श्री हरी लाल शास्त्री(07.04.1949 से 05.01.1951 तक) जोबनेर (जयपुर) के निवासी थे जबकि राज्य के प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री श्री टीकाराम पालीवाल,(03.03.1952 से 31.10.1952) मंडावर (अलवर) के निवासी थे।
  • राजस्थान में अनुसूचित जाति के पहले मुख्य-मंत्री जगन्नाथ पहाड़िया,(06.06.1980 से 13.07.1981) भुसावर (भरतपुर) के निवासी थे।
  • राज्य में सर्वाधिक अवधि तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड मोहनलाल सुखाडिया के नाम है।स्व. सुखाड़िया 1954 से 1971 तक लगभग 17 वर्ष तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं इन्हें ‘आधुनिक राजस्थान का निर्माता’ कहा जाता है।
  • श्री हीरालाल देवपुरा(23.02.1985 से 10.03.1985) राजस्थान में सबसे कम अवधि के लिए मुख्यमंत्री बने रहे हैं (मात्र 16 दिन)

राजस्थान की स्थिति एवं विस्तार

  • क्षेत्रफल की दृष्टि से देश के सबसे बड़े राज्य राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग कि. मी (देश का 10.41%) है। राजस्थान के भाग मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र भारत के वृहद राज्य हैं।
  • राज्य के पश्चिम से पूर्व लंबाई 869 किलोमीटर एवं उत्तर से दक्षिण चौड़ाई 826 किलोमीटर है।
  • राज्य का उत्तरतम गांव कौणा (गंगानगर) व दक्षिणतम गाँव बोरकुंड छोटा (बांसवाड़ा) तथा पश्चिमतम गाँव जनमोहन का पूरा सिलावट (धौलपुर) है।
  • राजस्थान का विस्तार-
  1. 23०03’ उत्तरी अक्षांश से 30०12’ उत्तरी अक्षांश तक(7०09’)
  2. 69०30’ पूर्वी देशांतर से 78०17, पूर्वी देशांतर तक(8०47’)
  • कर्क रेखा(23 1/2० उत्तरी अक्षांश) राजस्थान के दो दक्षिणतम जिला बांसवाड़ा (सर्वाधिक) वह डूंगरपुर से होकर गुजरती है, राज्य का गंगानगर जिला कर्क रेखा से अधिकतम दूरी पर होने के कारण इस जिले में सूर्य की किरणे सबसे तिरछी पड़ती है कर्क रेखा के सर्वाधिक निकट होने के कारण बांसवाड़ा जिले में सूर्य की किरणें सीधी पड़ती है।
  • राज्य में सबसे पहले सूर्योदय एवं सूर्यास्त धौलपुर जिले में तथा सबसे अंत में सूर्योदय एवं सूर्यास्त से जैसलमेर जिले में होता है।देशांतरीय विस्तार के कारण राज्य के स्थानीय समय में 35 मिनट 8 सेकंड का अधिकतम अंतर होता है।
  • राज्य के 25 जिले ऐसे हैं जिन की सीमाएं अंतरराष्ट्रीय व अन्तरराज्यीय सीमा को स्पर्श करती है जबकि 8 जिले ऐसे हैं जिनकी सीमा न तो अंतर्राष्ट्रीय व न अन्तरराज्यीय सीमा को स्पर्श करती है। यहां तांत्रिक जिले हैं पाली, राजसमंद, धौलपुर, नागौर,दौसा, अजमेर, बूँदी, टोंक।
  • राज्य में पाली जिले की सीमा सर्वाधिक(आठ) जिलो- जालौर, सिरोही, उदयपुर,राजसमंद, अजमेर, नागौर, जोधपुर एवं बाड़मेर से लगती है।
  • राज्य के 23 जिले ऐसे हैं जिनकी सीमाऍ   अन्तरराज्यीय सीमा को स्पर्श करती है,इनमें से 2 जिलों की सीमाऍ अंतर्राष्ट्रीय व् अन्तरराज्यीय दोनों सीमा को छूती है। ये जिले हैं गंगानगर (पाकिस्तान में पंजाब) बाड़मेर (पाकिस्तान व् गुजरात)।
  • राजस्थान का कुल स्थलीय घेरा 5920 कि. मी है जिसमें से 1070 किलोमीटर लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा (रेडक्लिफ रेखा) पाकिस्तान के साथ लगती है,जो हिंदुमलकोट (गंगानगर) से प्रारंभ होकर शाहगढ़ (बाड़मेर) तक है।
  • भारत व पाकिस्तान के मध्य अंतर्राष्ट्रीय सीमा को रेडक्लिफ रेखा के नाम से जाना जाता है यह सीमा रेखा भारत के 4 राज्यों को स्पर्श करती है जम्मू कश्मीर (1216 किलोमीटर), राजस्थान (1070 किलोमीटर),पंजाब (514 किलोमीटर), गुजरात (510 किलोमीटर)। इस प्रकार सर्वाधिक सीमा रेखा जम्मू-कश्मीर के साथ तथा न्यूनतम सीमा रेखा गुजरात के साथ हैं।
  • पाक सीमा से लगते राज्य के चार जिले जैसलमेर (464 किलोमीटर),बाड़मेर (228 किलोमीटर),गंगानगर (210 किलोमीटर), बीकानेर (168 किलोमीटर) है, वही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का बहावलपुर जिला एवं सिंध प्रांत के खैरपुर व् मीरपुर खास जिले राज्य की सीमा को छूते हैं। राजस्थान का पाकिस्तान सीमा से सबसे निकट का जिला मुख्यालय गंगानगर एवं सबसे दूर स्थित जिला मुख्यालय बीकानेर है।
  • राज्य की सीमा 5 राज्यों पंजाब,हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं गुजरात से लगती है। इनमें से सबसे लंबी सीमा मध्य प्रदेश (1600 किलोमीटर) व सबसे कम लंबी सीमा पंजाब राज्य (89 किलोमीटर) से लगती है।
  • सबसे कम लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा बीकानेर जिले की है जो पाकिस्तान से लगती है एवं सबसे कम लम्बी अंतरराज्यीय सीमा बाड़मेर की है जो गुजरात से लगती है।

भारत के मानचित्र मे राजस्थान


  1. राजस्थान भारत के उत्तर पश्चिम में स्थित देश का वृहत्तम राज्य है। भारत के कुल क्षेत्रफल थर्टी 32,87,263 वर्ग कि. मी. में से 3,42,239 वर्ग कि. मी. क्षेत्रफल राजस्थान घेरता है। यह देश के कुल क्षेत्रफल का 10.41% भाग है।
  2. क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान विश्व के अनेक देशों में           बड़ा है।यहां तक कि इजराइल से 17गुना,श्रीलंका से 5 गुना, इंग्लैंड से दुगुना, जापान के लगभग बराबर तथा नॉर्वे, पोलैंड, इटली से भी अधिक क्षेत्रीय विस्तार रखता है।
  3. भारत के मुख्य भू-भाग का अक्षांशीय विस्तार 8०4’ उत्तरी अक्षांश से 37०6’ उत्तरी अक्षांश एवं 68०7’ पूर्वी देशांतर से 97०25’ पूर्वी देशांतर तक है।इसमें राजस्थान 23०03’ उत्तरी अक्षांश से 30०12’ उत्तरी अक्षांश एवं 69०30’ पूर्वी देशांतर से 78०17’ पूर्वी देशांतर तक विस्तृत है।
  4. कर्क रेखा (23 1/2० उत्तरी अक्षांश), राजस्थान के सुदूर दक्षिणी भाग में बांसवाडा एवं डूंगरपुर जिलो से गुजरती है, अतः राज्य का अधिकांश भाग ‘शीतोष्ण कटिबंध’ के अंतर्गत आता है।
  5. राजस्थान का संपूर्ण भू-भाग भारत के तीन भौतिक विभागो में सम्मिलित है।राज्य का अधिकांश भू-भाग थार का मरुस्थल नामक भौतिक विभाग के अंतर्गत आता है।इसमें राज्य का उत्तर पश्चिमी भाग सम्मिलित है राज्य का उत्तरी-पूर्वी भाग भारत के उत्तरी मैदान नामक भौतिक विभाग के अंतर्गत एवं अरावली सहित दक्षिणी-पूर्वी भाग भारत के प्रायद्वीपीय पठार नामक भौतिक विभाग के अंतर्गत सम्मिलित है।
  6. भारत का एकमात्र उष्ण मरुस्थल ‘थार का मरुस्थल’ राजस्थान के उत्तरी एवं पश्चिमी भागों में विस्तृत है। यह मरुस्थल ‘ग्रेट अफ्रीकन पेलियोजाइक मरुस्थल’ का सबसे पूर्वी भाग है।
  7. अरावली जो विश्व की सबसे प्राचीन वलित पर्वतमाला है,इसका सबसे अधिक विस्तार राजस्थान में मिलता है।
  8. हिमालय एवं दक्षिण के पठार के मध्य की सर्वोच्च पर्वत चोटी गुरुशिखर(1722मी.) अरावली के आबू पर्वत (सिरोही) पर स्थित है।
  9. राजस्थान का निकटतम समुद्री भाग कच्छ की खाड़ी (अरब सागर) है, जो राज्य की सीमा से 225 कि. मी. की दूरी पर है।
  10. राजस्थान का सबसे निकट स्थित बंदरगाह कांडला (गुजरात) है,जो कच्छ की खाडी के उत्तर किनारे अवस्थित है।
  11. राजस्थान की सीमा भारत के 5 राज्यों पंजाब,हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं गुजरात से लगती है। इन पड़ोसी राज्यों में गुजरात एकमात्र समूह तट वाला राज्य है।
  12. राजस्थान की 1070 कि.मी. लंबी उत्तर-पश्चिमी सीमा (रेडक्लिफ रेखा) पाकिस्तान के साथ लगती है।
  13. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र(NCR-National Capital Region) मैं राजस्थान के अलवर एवं भरतपुर जिलो को शामिल किया गया है।
  14. राजस्थान की राजधानी जयपुर, देश का 10वॉ सबसे बड़ा नगर है।(2011 की जनगणना के अनुसार)
  15. विंध्याचल पर्वतमाला का प्रारंभ राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से होता है।यह पर्वतमाला सासाराम (बिहार) तक विस्तृत है।
  16. क्रिटेशस काल के दौरान हुए ज्वालामुखी लावा प्रवाह से दक्कन के पठार का निर्माण हुआ। इस पठार का उत्तरी भाग राजस्थान के दक्षिणी पूर्वी भाग में हाड़ौती के पठार के रूप में  विस्तृत है।
  17. टेथिस सागर के अवशेष के रूप में पायी जाने वाली झीले (सांभर, डीडवाना, डेगाना, लूणकरणसर, पचपदरा इत्यादि) राजस्थान में स्थित है। इस लवणीय झीलो से नमक का उत्पादन किया जाता है।
  18. आबू पर्वत (सिरोही) पर कई दुर्लभ औषधीय महत्व के पादप एवं वनस्पति पाई जाती है। ‘ आबूएन्सिस डिकिल्पटेरा’ नामक वनस्पति पूरे भारत में यहीं पर पाई जाती है।
  19. भरतपुर स्थित केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (घना पक्षी विहार) भारत में साइबेरियन सारस एवं अन्य प्रवासी पक्षियों की एकमात्र विश्व प्रसिद्ध शरणस्थली है।इस क्षेत्र को विश्व धरोहर सूची में सम्मिलित किया गया है।
  20. राजस्थान के पश्चिमी भाग में स्थित बाड़मेर-सांचोर बेसिन में भारत के एक चौथाई पेट्रोलियम भंडार प्राप्त हुए हैं।
  21. चंबल नदी राजस्थान एवं मध्यप्रदेश की 241 किलोमीटर लंबी प्राकृतिक सीमा बनाती है।यह भारत की सबसे लंबी नदी जल सीमा रेखा है।
  22. भारत में मीठे पानी (स्वच्छ जल)की सबसे बड़ी झील जयसमंद राजस्थान के उदयपुर जिले में अवस्थित है।
  23. देश की कुल जनसंख्या में राज्य का अंशदान 5.67% है। जनसंख्या की दृष्टि से राज्य का देश में आठवां स्थान है अन्य राज्य क्रमशः उत्तर प्रदेश,बिहार,पश्चिम बंगाल,मध्य प्रदेश,महाराष्ट्र,आंध्र प्रदेश व तमिलनाडु है।